MP में दूध हुआ महंगा! अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दाम, ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

SHARE:

भोपाल

घर का बजट फिर बढ़ने वाला है। सांची का पैकेटबंद दूध शनिवार यानी 14 नवंबर से महंगा हो जाएगा। एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) ने नई दरें जारी कर दी हैं। एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 70 की जगह 74 रुपये, स्टैंडर्ड दूध 63 की जगह 67 रुपये, टोन्ड दूध 58 की जगह 59 रुपये और गाय का दूध 62 की जगह 64 रुपये में मिलेगा।

रोज दूध लेने वाले परिवारों पर पड़ेगा असर

सबसे ज्यादा असर रोज दूध लेने वाले परिवारों पर पड़ेगा। फुल क्रीम के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये और स्टैंडर्ड के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चाय के लिए इस्तेमाल होने वाला चाह/अमृत दूध 62 से बढ़कर 65 रुपये और टी स्पेशल 56 से बढ़कर 58 रुपये लीटर हो गया है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें