बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता

SHARE:

नई दिल्ली
बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी की खबरों के बीच जमकर बवाल हो रहा है। देश में राजनीतिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। वहीं बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान इशारों ही इशारों पर सारा दोष भारत पर मढ़ रहे हैं। बांग्लादेश में रोज ही आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। आवामी लीग के भी कई नेताओं की संपत्तियों को आग लगा दी गई। शुक्रवार को भी कालिया नगरपालिया में जमकर हिंसा हुई। यहां 50 के करीब घर जल गए। बीएनपी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के बाद यहां हिंसा भड़क उठी। इसी बीच खबर है कि शेख हसीना की वापसी का रास्ता तलाशा जाने लगा है। भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के लिए सही जगह तलाशने के लिए आवामी लीग के चार सीनियर नेता जल्द ही पेट्रापोल बॉर्डर जा सकते हैं।

कब निकलेंगे आवामी लीग के नेता
रिपोर्ट्स के मुताबिक आवामी लीग के नेता कोलकाता के लिए आज ही यानी रविवार को ही सुबह 9 बजे निकलने वाले हैं। इसके बाद वे अगले दो से तीन दिन में त्रिपुरा में अगरतला बॉर्डर पर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक शेख हसीना की पार्टी के लोग एक से ज्यादा रास्तों की तलाश में हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि शेख हसीना कब बांग्लादेश में वापसी कर सकती हैं।

आवामी लीग से कौन आ रहा भारत
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत आने वाले आवामी लीग के नेताओं में जहांगीर कबीर नानक और मुजफ्फल हुसैन चौधरी माया सामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के संयुक्त महासचिव एएफएम बहाउद्दीन नसीम और पूर्व सांसद अलाउद्दीन अहमद चौधरी नासिम भी भारत आ रहे हैं। ये सारे ही नेता शेख हसीना के करीबी माने जाते हैं।

आपको बता दें कि बांग्लादेश में सरकार विरोधी हिंसा और तख्तापलट के बाद शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को भारत आ गई थीं। इसके बाद आवामी लीग के नेताओं के साथ बदसलूकी की गई। हिंदू अल्पसंख्यों की हत्या का दौर शुरू हो गया। देश की कमान अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी गई। हालांकि कानून व्यवस्था संभालने में वह नाकाम साबित हुए। वहीं उन्होंने भारत के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया। साथ ही पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ाने लगे। फरवरी में बांग्लादेश में आम चुनाव करवाए गए। इमसें बीएनपी की जीत हुई और तारिक रहमान प्रधानमंत्री बने।

शेख हसीना की वजह से बांग्लादेश में हंगामा
शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी का ऐलान किया तो वहां बवाल शुरू हो गया। बीएनपी, कट्टरपंथी और आवामी लीग के लोगों में ठन गई। चारों ओर आगजनी होने लगी। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले ही संसद में कहा था कि अगर आवामी लीग सिर उठाएगी तो उसे कुचल दिया जाएगा। बीएनपी सरकार ने शेख हसीना की वापसी के लिए दस्तावेज देने से इनकार कर दिए हैं। उसका कहना है कि शेख हसीना को कानून का पालन करना होगा।

गिरफ्तारी का भी खतरा
शेख हसीना की बांगालादेश वापसी के बाद उनपर गिरफ्तारी का भी खतरा है। अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो हिंसा और भी बढ़ सकती है। दरअसल उन्हें प्रदर्शनों केदौरान हत्या का आदेश देने और लोगों को उकसाने के आरोप में एक ट्राइब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई थी। इसके अलावा जमीन घोटाले के आरोप में उन्हें 21 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें