महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार

SHARE:

तमिलनाडु
तमिलनाडु पुलिस ने एक महिला आईएएस अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सत्ताधारी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) विधायक सी. अरुल विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक विग्नेश को शुक्रवार शाम उनके आवास से हिरासत में लिया गया। चार घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद शुक्रवार देर रात एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार तड़के उन्हें कुड्डालोर केंद्रीय कारागार की उच्च सुरक्षा वाली बैरक में रखा गया है।

जिला कलेक्टर के पद पर तैनात महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि लगभग तीन महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान विधायक विग्नेश ने उनके कपड़ों पर अभद्र टिप्पणी की थी। उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उनके निजी दायरे में दखल देने की कोशिश की। इसके अलावा विधायक पर व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील संदेश भेजने और रात के समय उनके आधिकारिक आवास में घुसने की कोशिश करने के भी आरोप हैं। वहीं, विधायक ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राजनीति से प्रेरित बताया है।

HC की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस
यह कार्रवाई मद्रास हाईकोर्ट द्वारा सरकार की सुस्त कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने के चार दिन बाद हुई है। एक अधिवक्ता द्वारा निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को किसी को भी बचाने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी थी।

महिला पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत
सोमवार को अदालत को बताया गया था कि अधिकारी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उसी दिन जिला कलेक्टर द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद कल्लाकुरिची के महिला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 78, 79 और 132 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार को हाईकोर्ट ने तिरुप्पुर की पुलिस अधीक्षक सृष्टि सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए पुलिस को 22 दिसंबर तक अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

राज्य सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम (POSH एक्ट) के तहत चार सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का भी गठन किया है। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ आईएएस अधिकारी काकरला उषा कर रही हैं। इस समिति को 60 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें