पश्चिम मप्र में रूफ टॉप सोलर उत्पादन अब एक लाख से ज्यादा स्थानों पर

SHARE:

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोलर अपनाने पर उपभोक्ताओं को दी बधाई

भोपाल
स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी ऊर्जा उत्पादन करने में पश्चिम मप्र यानि मालवा निमाड़ अंचल ने जोरदार उत्साह दिखाते हुए एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। पश्चिम मप्र में एक लाख से ज्यादा परिसरों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए सोलर प्लांट से स्वच्छ उर्जा उत्पादन कर पर्यावरण हित को लेकर सहयोग करने, बिजली बिल में बचत का नारा बुलंद किया गया है। एक लाख बिजली उपभोक्ताओं द्वारा इस नेक कार्य करने पर ऊर्जामंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बधाई दी हैं, साथ ही अन्य उपभोक्ताओं से रूफ टॉप सोलर अपना कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 78 हजार रूपए तक सब्सिडी लाभ लेने का आह्वान किया हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की स्थिति में मालवा निमाड़ में रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापना का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। कंपनी स्तर रूप टॉप सोलर संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता भी बढ़कर 560 मैगावाट से ज्यादा हो गई है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 83 हजार से ज्यादा घरों पर संयंत्रों की स्थापना हुई हैं। कंपनी स्तर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अब तक उपभोक्ताओं को प्रति उपभोक्ता अधिकतम 78 हजार के हिसाब से 550 करोड़ रूपए से ज्यादा की सब्सिडी केंद्र शासन की ओर से प्रदान की गई है। श्री सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना को मिलाकर सभी योजनाओं, परिसरों, उद्योग, कार्यालयों की छतों इत्यादि समेत एक लाख से ज्यादा परिसरों से वर्तमान में सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा है।

इंदौर महानगर सीमा क्षेत्र में करीब 40 हजार एवं संपूर्ण इंदौर जिले में 45 हजार स्थानों पर सोलर संयंत्र लगे हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 225 मैगावाट से ज्यादा हैं। इंदौर के बाद कंपनी स्तर रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापना में दूसरा स्थान उज्जैन जिला का 9450, तीसरा रतलाम जिला 9150, चौथा स्थान मंदसौर जिला 6350, पांचवां देवास जिला 5330, छठां खरगोन जिला 5290, सातवां नीमच 5070 स्थानों पर सोलर संयंत्र वाला जिला है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अन्य जिलों में 650 से लेकर 3900 संयंत्र स्थापित किए गए हैं। सभी जिलों में सतत ही सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रति रूचि लेकर उपभोक्ता संयंत्र स्थापित कर रहे हैं, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना मे 78 हजार रूपए तक सब्सिडी भी प्राप्त कर रहे हैं।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें