रांची में 11वीं में दाखिले की दौड़ शुरू, बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों ने खोले आवेदन

SHARE:

रांची
 दसवीं बोर्ड परीक्षा में अभी करीब तीन महीने का समय शेष है, लेकिन राजधानी रांची के निजी स्कूलों में 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई और आइसीएसई से संबद्ध स्कूलों ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन, अनंतिम पंजीकरण, प्रवेश परीक्षा और संकायवार कटआफ की तैयारी शुरू कर दी है।

स्कूलों ने विद्यार्थियों को उनकी पसंद के संकाय में दाखिले के लिए अभी से तैयारी करने की सलाह दी है। आईसीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 31 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। वहीं, सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से नौ मार्च तक निर्धारित है। बोर्ड परीक्षा से पहले ही स्कूलों ने नामांकन की प्रक्रिया को गति दे दी है।

अंकों के आधार पर मिलेगा दाखिला और छात्रवृत्ति
डीएवी नीरजा सहाय ने दसवीं के अर्धवार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर अनंतिम पंजीकरण शुरू किया है। स्कूल में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों और बाहरी विद्यार्थियों के लिए संकायवार मानदंड अलग-अलग हैं।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में भी नामांकन के लिए विषयवार पात्रता निर्धारित की गई है। स्कूल की ओर से 85 से 89 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 25 प्रतिशत छूट और 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को पूरी ट्यूशन फीस माफ करने का प्रविधान है। खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को भी 50 प्रतिशत तक रियायत मिलेगी। छात्राओं को कटऑफ में विशेष छूट दी जाएगी।

कई स्कूलों में अगले सप्ताह से आवेदन
मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल ने मेधा या प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर अनंतिम पंजीकरण शुरू किया है। बिशप वेस्टकाट ब्वायज स्कूल, नामकुम में अगले सप्ताह से आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे। आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल भी अगले सप्ताह 11वीं के आवेदन फार्म जारी करेगा। डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल ने नए सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

वहीं, जेवीएम श्यामली में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां 17 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। स्कूल ने अलग-अलग संकायों के लिए पात्रता मानदंड तय किए हैं। मेधावी विद्यार्थियों के लिए सीमित सीटों पर सीधे नामांकन की सुविधा भी रहेगी।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें