पंजाब में BJP-SAD गठबंधन की तैयारी तेज, कैप्टन अमरिंदर ने PM मोदी से की मुलाकात

SHARE:

चंडीगढ़.

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा-शिअद में एक बार फिर से गठबंधन होने में सबसे बड़ी बाधा सीटों का बंटवारा बना हुआ है। इसी बाधा को दूर करने के लिए अब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगे आए हैं। बताते हैं कि गत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की है।

इसी मुलाकात के बाद अब गठबंधन पर चर्चा को लेकर दोनों ही दल आगे बढ़े हैं। ध्यान रहे के कैप्टन अमरिंदर सिंह कई बार शिअद- भाजपा गठबंधन की वकालत कर चुके हैं। उनका मानना है कि अगर पंजाब में सत्ता में आना है तो दोनों दलों को एक साथ आना होगा। बीते समय के दौरान भाजपा और शिअद के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई बैठकों में गठबंधन को लेकर सबसे बड़ी अड़चन सीटों का बंटवारा ही रही है।

गठबंधन के बिना ही चुनाव लड़ने की ब्यानबाजी मुखर
भाजपा इस बार प्रदेश में ज्यादा सीटों की मांग कर रही तो शिअद कुछ सीटों को छोड़ने को तैयार है लेकिन कुछ ऐसी भी सीटें हैं जहां पर दोनों ही दल दावा कर रहे हैं। इसी वजह से बीते पूरे सप्ताह के दौरान दोनों ही दलों के नेताओं के बीच बातचीत बंद रही और गठबंधन के बिना ही चुनाव लड़ने की ब्यानबाजी मुखर हुई। जानकारी के मुताबिक बातचीत बंद होने का पता लगने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह दिवाली के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। बीते मंगलवार को हुई इस मुलाकात के दौरान ही कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों के संभावी परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रधानमंत्री से गठबंधन पर एक बार फिर से विचार करने के लिए आग्रह किया गया ताकि आमजन की भावना के मुताबिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरा जाए।

सुखबीर बादल और अमित शाह के बीच होगी बैठक
सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद ही गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सुखबीर सिंह बादल के साथ बैठक तय की गई और इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और पंजाब में चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी संभाल रहे सीआर पाटिल व पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया को शामिल होने के लिए कहा गया है। अमित शाह के महाराष्ट्र में कई कार्यक्रम तय हैं, ऐसे में चर्चा है कि यह बैठक शनिवार व रविवार को हो सकती। इसके लिए प्रदेश भाजपा के तीन बड़े नेता भी दिल्ली बुलाए गए हैं। बैठक में ही गठबंधन की शर्तों को फाइनल किया जाएगा।कौन हैं कैप्टन अमरिंदर सिंहकैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने और चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने के बाद 2 नवंबर 2021 को कांग्रेस छोड़ अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने की घोषणा की। इसके बाद वे 19 सितंबर 2022 को भाजपा में शामिल हो गए। इसी दिन उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय भी कर दिया। अभी वह भाजपा में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें