पंजाब में बढ़ा प्रदूषण, इस शहर की हवा सबसे ज्यादा खराब; बोर्ड ने जारी किए आंकड़े

SHARE:

अमृतसर 
पंजाब के शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अंतर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बुलेटिन के अनुसार, जालंधर में एक्यूआई 131 रहा, जो सूचीबद्ध शहरों में सबसे अधिक है। बठिंडा में 124, मंडी गोबिंदगढ़ में 122 और लुधियाना में 113 एक्यूआई दर्ज किया गया। अमृतसर और पटियाला में यह 97, खन्ना में 71 और रूपनगर में 54 रहा। 

एक्यूआई के स्वास्थ्य मानकों के अनुसार, 101 से 200 तक की श्रेणी मध्यम मानी जाती है। इस स्तर पर अस्थमा, फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में जालंधर, बठिंडा, मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में इन मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 51 से 100 तक का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में आता है, हालांकि संवेदनशील लोगों को इस स्तर पर भी मामूली परेशानी हो सकती है।  

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें