PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी

SHARE:

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना कांग्रेस की तरफ ही था। पीएम मोदी ने अपने लेख में लिखा कि बाबासाहेब आंबेडकर इसके सख्त खिलाफ थे। इस लेख में पीएम ने कई अन्य मुद्दों पर भी विपक्ष को घेरा।

पीएम मोदी ने यह लेख अपनी वेबसाइट पर पब्लिश की है। उन्होंने इसमें देशवासियों को संविधान की अहमियत बताया कि उनकी सरकार ने एक दशक पहले आज के दिन को संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया था। पीएम मोदी ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए संविधान संशोधनों का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे इनसे लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव आए। इस दौरान उन्होंने जीएसटी और EWS के लिए 10 फीसदी आरक्षण के लिए किए गए संशोधनों का जिक्र किया।

'ओबीसी कोटे में कटौती करना चाहता है विपक्ष'
पीएम मोदी ने आगे ओबीसी कोटे का जिक्र कर विपक्ष को घेरा। उन्होंने लिखा, “ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। हमारे संविधान निर्माता, खासकर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, इसके पूरी तरह खिलाफ थे।” बता दें कि मौजूदा व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार की नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC के लिए 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है।

महिला आरक्षण पर भी बोला हमला
पीएम मोदी ने आगे महिलाओं के आरक्षण वाले मामले पर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “हमारे संविधान की यात्रा उन असाधारण महिलाओं के स्मरण के बिना भी अधूरी है, जिन्होंने इसे आकार देने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस साल के शुरू में जो हुआ, उसने हम सभी को शर्मसार कर दिया। नारीशक्ति को विधायी संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से लाए गए विधेयक को विपक्ष के एक प्रमुख दल ने पारित नहीं होने दिया। एक बार फिर उसने दिखाया है कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति उसके मन में कितना कम सम्मान है। मैं देश की नारीशक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने के हमारे संकल्प को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।”

विपक्ष बन गया है अवरोध पक्ष
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संवैधानिक लो
कतंत्र में विपक्ष की भूमिका स्पष्ट रूप से तय है। लेकिन आज विपक्ष अवरोध पक्ष बन गया है। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी आज विरोध पक्ष से ज्यादा अवरोध पक्ष बनती जा रही है। उसे समझना चाहिए कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डालना, अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाने का विकल्प कभी नहीं हो सकता।”

दिमागी नक्सल आज भी बचे हैं- PM
पीएम मोदी ने आगे नक्सलवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “दशकों तक देश के अनेक हिस्सों में, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में, नक्सलियों ने बंदूक के दम पर सबसे गरीब व्यक्ति को उन अधिकारों से वंचित रखा, जो हमारे संविधान ने उसे दिए हैं। इस वर्ष नक्सलवाद के खात्मे से मुझे विशेष संतोष मिला है। अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी बिना किसी भय के अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है। हथियारी नक्सली समाप्त होने के बाद अब केवल दिमागी नक्सली बचे हैं। वो आज के दौर की वास्तविकताओं से कोसों दूर हैं और देश की विकास यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिशों में लगातार जुटे हैं।”

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें