महादेव सट्टा केस में शिकंजा तेज, CBI के बाद अब ED करेगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

SHARE:

रायपुर

महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से सीबीआई के बाद अब ईडी की टीम सात दिनों तक पूछताछ करेगी। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लांड्रिंग जांच कर रही है।

ईडी ने उसे अपने मामले में पेश कराने के लिए गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया था। शुक्रवार सुबह सौरभ को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने आवेदन पेशकर कस्टोडियल रिमांड की मांग की।

सात दिन की रिमांड मंजूर

देर शाम तक दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने सात दिन की रिमांड मंजूर की गई। अब सीबीआई और ईडी की समानांतर कार्रवाई से महादेव सट्टा नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और अन्य ऑपरेटरों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें