अंबिकापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सर्च वारंट पर दबिश देकर साल लकड़ी के 33 चौखट-पटरे जब्त

SHARE:

अंबिकापुर 

वन विभाग की टीम ने सर्च वारंट के आधार पर दबिश देकर साल प्रजाति की लकड़ी के 33 नग चौखट एवं पटरे जब्त किए हैं। जब्त की गई वन संपदा की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सर्च वारंट के आधार पर वन परिक्षेत्र अंबिकापुर बीट खलीबा अंतर्गत संबंधित परिसर में दबिश देकर तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान देवी शंकर शुक्ला निवासी ग्राम घंघरी, तहसील अंबिकापुर के परिसर से साल प्रजाति की लकड़ी के कुल 33 नग चौखट एवं पटरे बरामद कर जब्त किए गए। बरामद लकड़ी को विधिवत जब्त कर वन विभाग ने अपने कब्जे में लिया है।

आइएफएस कुणाल मिश्रा ने बताया वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई वन संपदा की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है। प्रारंभिक जांच में यह लकड़ी अवैध रूप से रखी गई पाई गई है। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि लकड़ी कहां से लाई गई और किस उद्देश्य से रखी गई थी।

मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम जांच एवं कार्रवाई जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी की कटाई कहां से हुई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सरगुजा वनमंडल द्वारा वन अपराधों पर नियंत्रण एवं वन संपदा की सुरक्षा हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार वन क्षेत्रों में गश्त, मुखबिर तंत्र और सर्च वारंट के आधार पर दबिश देकर अवैध कटाई, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण पर कार्रवाई कर रही है। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की सूचना वन विभाग को दें।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें