करवा चौथ 2026: पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट तैयार करें, करवा से लेकर सोलह श्रृंगार तक जानें जरूरी सामान

SHARE:

Karwa Chauth 2026 Samagri, Saman List: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा.

करवा चौथ पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं. इसके बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में अगर आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं, तो पूजा की तैयारी पहले से कर लें. यहां जानिए पूजा के लिए जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट, ताकि सुबह से लेकर शाम तक की पूजा में कोई जरूरी चीज छूट न जाए.

करवा चौथ की पूजा के लिए जरूरी सामान
मिट्टी, पीतल या तांबे का करवा और उसका ढक्कन
करवा चौथ की सामग्री रखने के लिए थाली
करवे की सींकें
छलनी
जल का लोटा
कच्चा दूध
पान
दही
देसी घी
शहद
पिसी हुई चीनी
रोली
कुमकुम
मौली
चंदन
अक्षत
फूल, माला
दूर्वा
हल्दी
फल और मिठाई
व्रत कथा की पुस्तक
आटा की लोई
थोड़े चावल
घी का दीपक
अगरबत्ती या धूपबत्ती
आठ पूरियों की अठावरी

सोलह श्रृंगार के लिए इन चीजों को न भूलें
सुहाग की चीजें
चूड़ियां
मेहंदी
लाल, हरे, पीले या गुलाबी रंग की साड़ी अथवा सूट
मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नथ, कानों के झुमके आदि
मेकअप का सामान जैसै काजल, लिपस्टिक, नेल पॉलिश, इत्र और कंघी जैसी जरूरी चीजें.

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए क्या रखें?
चंद्रमा के दर्शन के लिए छलनी
जल अर्पित करने के लिए लोटा या करवा
छलनी पर रखने के लिए छोटा दीपक
करवे और लोटे पर बांधने के लिए कलावा
अर्घ्य देने के लिए साफ जल

करवा चौथ के बायने में क्या-क्या देना चाहिए?
करवा चौथ पर बायना देने की भी परंपरा है. कई घरों में महिलाएं अपनी सास या परिवार की किसी बड़ी महिला को बायना देती हैं. इसमें सुहाग की चीजों के साथ मिठाई, फल और दूसरी वस्तुएं रखी जाती हैं.

करवा चौथ बायना सामग्री
मीठे पकवान
सूखे मेवे
सुहाग का सामान
फल और मिठाई
वस्त्र
करवा
दक्षिणा

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें