बिलासपुर-कोरबा रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 6 से 17 दिसंबर तक ट्रेनें रहेंगी रद्द

SHARE:

बिलासपुर
 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी रेललाइन कनेक्टिविटी और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चांपा से नैला स्टेशन के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और पोस्ट-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह काम 6 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसका सीधा असर कोरबा और विशाखापट्टनम के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

बिलासपुर में ही समाप्त होगी विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 17 दिसंबर तक बिलासपुर और कोरबा के बीच रद्द रहेगी। इस अवधि में ट्रेन बिलासपुर तक ही संचालित होगी और बिलासपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 18 दिसंबर तक कोरबा के बजाय बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। यानी इस अवधि में कोरबा से बिलासपुर के बीच इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।

विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस भी चलेगी देरी से
रेलवे ने ट्रेन नंबर 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया है। यह ट्रेन 13, 14 और 15 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से विशाखापट्टनम से रवाना होगी।

यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह
रेलवे के अनुसार, बिलासपुर-चांपा रेलखंड में चौथी लाइन की कनेक्टिविटी और आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था को चालू करने के लिए ये तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के बदले हुए परिचालन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द, 11 ट्रेनें देर से चलेंगी
बिलासपुर में जारी चौथी रेल लाइन और सिग्नलिंग के काम चलते रेल यात्रियों को दिसंबर के महीने में परेशानी होने वाली है। रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार 6 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 11 ट्रेनें देर से नौ घंटे की देरी से चलेंगी। 

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें