कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस-ट्रक की टक्कर में चार बच्चों की मौत, 17 घायल

SHARE:

कन्नौज
यूपी के कन्नौज में मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों के साथ भीषण हादसा हो गया। टूर से लौट रही बच्चों से भरी स्कूल बस की आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखचे उड़ गए। मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की हालत गंभीर है। बस में 48 बच्चे और कई टीचर सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी और डीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

बताया जाता है कि कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल बच्चे बस से आगरा के लिए टूर गए थे l बस मंगलवार सुबह करीब 5:40 बजे आगरा से बच्चों को लेकर कौशाम्बी लौट रही थी। बस में स्कूल स्टाफ के अलावा 48 बच्चे सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 209+600 के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी की पिछले हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार बच्चों की जान चली गई और 17 बच्चे घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर है। 15 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। अन्य बच्चों को सुरक्षित पुलिस चौकी ठठिया पहुंचाया गया।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें