वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा के लिए चलेंगी नई ट्रेनें; 13 घंटे में सफर

SHARE:

पठानकोट

नवरात्र के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। नई दिल्ली-कटड़ा के बीच दो फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ दिल्ली से कटड़ा और कटड़ा से दिल्ली तक सफर की सुविधा देगी।

ट्रेन संख्या 04083 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा फेस्टिवल स्पेशल नौ और 16 अक्तूबर को दोपहर दो बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। अगले दिन तड़के तीन बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04084 कटड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 10 और 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कटड़ा से रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

जम्मू रेल मंडल की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04085/04086 (अप-डाउन) 10 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 04485/04486 (अप-डाउन) 11 अक्टूबर से शुरू होगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोनों जोड़ी ट्रेनें दिल्ली से कटड़ा तक का सफर 13 घंटे में तय करेंगी।

दोनों जोड़ी ट्रेनें रास्ते में दोनों तरफ सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

10 और 11 अक्टूबर को होगी शुरुआत स्पेशल ट्रेन संख्या 04085 आगामी 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04086 11 अक्टूबर को कटड़ा से सुबह 10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 04485 11 अक्टूबर को नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन संख्या 04486 12 अक्टूबर को कटड़ा से सुबह 10 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ये ट्रेनें मार्ग में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा-सीनियर डीसीएम जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) उचित सिंघल ने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट आसानी से मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा। इसके साथ ही यात्रियों की मांग के अनुसार नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी अस्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्योहारों के दौरान मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में चलाई गई स्पेशल ट्रेनों की तरह ही इन नई स्पेशल ट्रेनों से भी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवश्यकतानुसार अधिक भीड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।

655 किलोमीटर का सफर, 22 एलएचबी कोच
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में आधुनिक एलएचबी के कुल 22 कोच लगाए गए हैं। यह ट्रेन कुल 655 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, डंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मूतवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर ठहराव होगा। 

26 तक एक और विशेष ट्रेन ट्रेन 04081/04082 का संचालन भी जारी है। यह ट्रेन 26 अक्तूबर तक चलेगी। जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती है। उन्होंने यात्रियों से समय रहते यात्रा की योजना बनाने और आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा रेलवे आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने की अपील की है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें