कार्य क्षमता बढ़ाने वन-रक्षकों को सिखाया जा रहा है योग, प्राणायाम और ध्यान

SHARE:

भोपाल 

वन एवं वन्य-प्राणियों की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले वन-रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक मजबूती, धैर्य और एकाग्रता भी बेहद आवश्यक है। वनों की कठिन परिस्थितियों, लंबी गश्त, वन्य-प्राणियों की सुरक्षा और आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने जैसी जिम्मेदारियों के बीच तनाव प्रबंधन भी उनकी कार्य क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वन-कर्मियों और प्रशिक्षु वन-रक्षकों को योग, प्राणायाम, ध्यान और श्वास आधारित अभ्यासों से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जैव-विविधता प्रशिक्षण केंद्र, ताला में प्रशिक्षु वन-रक्षकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र संचालक के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्थान की प्रशिक्षक मती श्वेता चड्ढा ने योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया।

वन रक्षक वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जंगलों में लगातार सतर्कता, जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करने और वन्य जीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। ऐसे में योग, ध्यान और प्राणायाम जैसे अभ्यास न केवल उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन में सहायक हो सकते हैं, बल्कि बेहतर कार्य वातावरण और दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में भी योगदान दे सकते हैं। वनकर्मियों के प्रशिक्षण में शारीरिक प्रशिक्षण के साथ मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को महत्व देना वन सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सक्षम और संवेदनशील बनाने की दिशा में उपयोगी पहल है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि इन गतिविधियों को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से कठिन परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और कार्य क्षमता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि नियमित श्वास अभ्यास और प्राणायाम से मानसिक शांति, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। प्रशिक्षुओं को उज्जायी श्वास और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही जीवन में सकारात्मकता और संतुलित दृष्टिकोण विकसित करने के लिए ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की 5 ज्ञान की चाबियों से भी परिचित कराया गया। इनमें वर्तमान क्षण को स्वीकार करना, विरोधाभासी मूल्यों को एक-दूसरे का पूरक समझना, दूसरों की गलतियों के पीछे कारण नहीं खोजना, परिस्थितियों को स्वीकार करना और दूसरों के अभिप्राय से प्रभावित नहीं होना शामिल है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें