डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश

SHARE:

नई दिल्ली
डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने भारत को महाशक्ति बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दुनिया भारत की बढ़ती आर्थिक और भू-राजनीतिक ताकत का प्रभाव देखेगी।

वैश्विक परिस्थितियों में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच भारत और डेनमार्क ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने के लिए पांच वर्षीय संयुक्त कार्ययोजना पर सहमति जताई।

इसके तहत रक्षा, सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, समुद्री मामलों और स्वच्छ ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रासमुसेन के बीच शनिवार को नई दिल्ली में हुई पांचवीं भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक में 2027-31 की कार्ययोजना अपनाई गई। इस दौरान वित्तीय सेवाओं, शिक्षा, कौशल विकास, सतत जल प्रबंधन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

रासमुसेन ने कहा, भारत महाशक्ति है और आने वाले वर्षों में उसका आर्थिक एवं भू-राजनीतिक प्रभाव बढ़ता रहेगा। अंतरराष्ट्रीय नियमों पर दबाव के मौजूदा दौर में डेनमार्क और यूरोप को भारत के साथ मजबूत साझेदारी बनानी चाहिए। उन्होंने 2020 में स्थापित हरित रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की भी सराहना की।

इस दौरान जयशंकर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में डेनमार्क महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को संपन्न कराने में डेनमार्क के समर्थन की सराहना की और भारत में डेनमार्क की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ाने का स्वागत किया।

रासमुसेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापारिक संबंधों और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत हुई।

गोयल ने एक्स पर बताया कि बैठक में व्यापार विस्तार और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2024 के प्रवासन एवं गतिशीलता समझौते की भी समीक्षा की। रासमुसेन बेंगलुरु की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे।

बेंगलुरु में रासमुसेन ने एचएएल, इसरो, सी-कैंप और क्यूपाईएआइ का दौरा किया। डेनिश कंपनी एचबीके के उपकरण ध्रुव और हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर में इस्तेमाल होते हैं। इसरो अधिकारियों से अंतरिक्ष सहयोग तथा क्यूपाईएआइ में एआई और क्वांटम तकनीक पर चर्चा हुई।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें