अजाक्स ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक

SHARE:

 भोपाल

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर अजाक्स कार्यालय, तुलसी नगर, सेकंड स्टॉप भोपाल में जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, त्याग, आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान तथा जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

तथा वार्षिक प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक की बैठक में सरकार की योजनाओं को जन जन तक कैसे पहुंचाया जाय  संघ ने प्रदेश एवं समाज का विकास कैसे हो विचार मंथन किया गया व अनेक निर्णय पारित किये गये ।

कार्यक्रम में अजाक्स के प्रांतीय संरक्षक एवं रिटायर्ड आईएएस आदरणीय जे.एन. कंसोटिया जी, प्रांतीय अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा जी तथा प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष इंजी. एस.एल. सूर्यवंशी जी,प्रान्तीय महासचिव अशोक कुमार बेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अजाक्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय प्रवक्ता विलास नागदवने ने किया आभार भोपाल जिलाध्यक्ष के.डी.राही ने व्यक्त किया ।
 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें