यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को दूसरा झटका देने की तैयारी में सपा, 26 उम्मीदवारों की सूची तैयार

SHARE:

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन इस बीच दोनों पार्टियों के बीच खींचतान देखने को मिल रही है. सपा ने मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जिसके बाद कांग्रेस की नाराजगी सामने आई. अब सपा महासचिव शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कह दिया कि समाजवादी पार्टी ने 26 सीटों पर उम्मीदार फाइनल कर लिए हैं। 

पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 26 सीटों के लिए उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इस समय मुद्दा सीटों की संख्या का नहीं बल्कि चुनाव जीतने और बीजेपी को सत्ता से हटाने का है। 

कांग्रेस संग गठबंधन पर क्या बोले शिवपाल

समाजवादी पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने यहां तक कहा कि इस समय सवाल सीटों की संख्या का नहीं बल्कि बीजेपी को हराने का है. उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि उन कैंडिडेट को टिकट देने पर सहमति बननी चाहिए जो जीताऊ हो, जहां उनके जीतने की वास्तविक संभावना हो। 

शिवपाल ने दावा किया कि लोग बीजेपी से निराश हैं और वे बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी कमजोर हो गई है और उसकी नीतियों ने आम जनता को परेशान कर दिया है। 

सपा गठबंधन की सरकार बनेगी: शिवपाल यादव
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने दावा किया है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत होगी. यह गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें