तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने

SHARE:

 तिरुपति

सोने का मुकुट, भगवान के चरणों के लिए खास आभूषण और कुल वजन 121 किलो. कीमत करीब 160 करोड़ रुपये. आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में एक ऐसी भेंट आने वाली है, जिसकी चर्चा हो रही है. खास बात ये है कि इतना बड़ा दान देने वाले भक्त का नाम किसी को नहीं पता. पहचान गुप्त रखी गई है. आज 26 नवंबर को तिरुमला मंदिर में यह दान औपचारिक रूप से सौंपा जाएगा. इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहेंगे. तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारी इन आभूषणों को प्राप्त करेंगे। 

आखिर इस 121 किलो सोने में क्या-क्या शामिल है? और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का इस कार्यक्रम में क्या शेड्यूल है? आइए समझते हैं. TTD की ओर से जो जानकारी साझा की गई है, उसके मुताबिक, एक श्रद्धालु भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट करेगा. इनकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपये बताई गई है. इस भेंट में भगवान के लिए सोने का मुकुट शामिल है। 

इसके अलावा भगवान के चरणों के लिए विशेष आभूषण भी तैयार कराए गए हैं. इन्हें 'पद्म पादालु' कहा जाता है. यानी यह सिर्फ सोने का एक बड़ा दान नहीं है, बल्कि भगवान की प्रतिमा के लिए तैयार कराए गए विशेष आभूषणों की भेंट है. दान देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी गई है. इतनी बड़ी कीमत के सोने के आभूषण भगवान को समर्पित किए जा रहे हैं, दान देने वाला व्यक्ति गुमनाम रहना चाहता है। 

चंद्रबाबू नायडू का पूरा कार्यक्रम क्या है?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 26 नवंबर की सुबह अमरावती से तिरुपति के लिए रवाना होंगे. वे सुबह 10 बजे तिरुपति के एसवी एग्रीकल्चरल कॉलेज स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद 10:45 बजे तिरुमला के गायत्री निलयम पहुंचेंगे. वहीं 11:10 बजे वैकुंठम क्यू कॉम्प्लेक्स के रास्ते भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करेंगे. इसके बाद 121 किलो सोने के आभूषणों को सौंपने के समारोह में शामिल होंगे. तिरुमला में कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जाएंगे. वहां से लौटकर शाम करीब 4:30 बजे अमरावती पहुंचने का कार्यक्रम है। 

तिरुपति मंदिर को क्यों खास माना जाता है?
तिरुमला का श्री वेंकटेश्वर मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और समृद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक नकदी, सोना और दूसरे कीमती सामान दान करते हैं. ऐसे में 121 किलो सोने के आभूषणों की यह भेंट मंदिर के लिए एक बड़ी पेशकश है. इस बार चर्चा सिर्फ सोने की मात्रा या उसकी कीमत की नहीं, बल्कि उस भक्त की भी है, जिसने इतनी बड़ी भेंट दी और अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की. एक तरफ 121 किलो सोने का मुकुट और आभूषण हैं, दूसरी तरफ एक ऐसा दानदाता है, जिसका नाम तक सामने नहीं आया। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें