दिल्ली की गिरफ्तारियों के विरोध में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

SHARE:

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस आज राज्यभर में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने ऐलान किया है कि पंजाब के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे। पंजाब कांग्रेस का आरोप है कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। पार्टी का कहना है कि पंजाब में भी बीते कुछ सालों में अब तक तीन बड़े पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस प्रवक्ता अनुसार हाल ही में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक होने का मामला सामने आया। इससे पहले 12वीं कक्षा की इंग्लिश परीक्षा और पीएसटीईटी (पीसेट) का पेपर भी लीक हो चुका है। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है।

पेपरों की जांच ठंडे बस्ते में
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि ग्रुप-बी पेपर लीक मामले में पिछले छह महीनों से जांच आगे नहीं बढ़ी है। आरोप है कि सरकार सइस मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर नीट समेत अन्य परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों का भी जिक्र किया। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा टूट रहा है।

निष्पक्ष जांच की रखी मांग
पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने केंद्र और राज्य सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की है। उधर मंगलवार दिल्ली में नीट छात्रों के समर्थन में पंजाब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ प्रधानमंत्री निवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेताओं को पुलिस नेे हिरासत में ले लिया था।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें