हरियाणा अंत्योदय मेले में 3093 लाभार्थियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

SHARE:

नारनौल.

मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना 2.0 के तहत आगामी 26 जुलाई को जिला सभागार में एक दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के सफल संचालन और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यालय से विधानसभा क्षेत्र नारनौल के 3093 पात्र लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है। इन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि मेले के दिन ही सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। प्रशासन द्वारा मेले में आने वाले नागरिकों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इसके तहत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों की काउंसलर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है, जो लाभार्थियों को 19 प्रमुख विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी काउंसलर टीम को पहले ही उपलब्ध करा दें, जिससे आवेदन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सभी 19 विभाग अपने स्टाल लगाकर मौके पर ही लाभार्थियों के आवेदन फार्म भरवाएंगे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा साझा की। इस बैठक में तहसीलदार कनीना पायल यादव, इन्वेस्टिगेटर अरुण कुमार, अधीक्षक अरुण चांदना और सतीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें