योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

SHARE:

-206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन बने राजस्व निरीक्षक

-समयबद्ध पदोन्नति से बढ़ेगा कार्मिकों का मनोबल, राजस्व प्रशासन की कार्यक्षमता को मिलेगी मजबूती

लखनऊ
योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन शामिल हैं। इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पात्र कार्मिकों को लाभ मिला है।

विभागीय कार्यों के संचालन में कार्मिकों के अनुभव और दक्षता का बेहतर उपयोग हो सकेगा
परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि राजस्व परिषद की ओर से विभागीय कार्मिकों की पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पात्रता के आधार पर 285 कार्मिकों को उच्च पद का दायित्व सौंपा गया है। योगी सरकार के इस निर्णय से कार्मिकों का मनोबल बढ़ने के साथ राजस्व विभाग के प्रशासनिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने से विभागीय कार्यों के संचालन में कार्मिकों के अनुभव और दक्षता का बेहतर उपयोग हो सकेगा। राजस्व परिषद की ओर से कार्मिकों के हितों का संरक्षण, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें