दतिया में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

दतिया में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दतिया

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप (SVEEP) गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयीन स्टॉफ ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने की मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही "एक पौधा लोकतंत्र के नाम" के तहत पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की जा रही है।

विद्यालयों में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वीप गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागी बनाना है।

 

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें