मोहाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

SHARE:

मोहाली.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मंगलवार को हवाई मार्ग से मोहाली पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नेता रणजीत सिंह गिल, विनीत जोशी और संजीव वशिष्ठ समेत कई नेता इस दौरान मौजूद रहे।

नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान शाम 5:15 बजे मोहाली क्लब, वाइंडहम मोहाली में पंजाब के उद्योगपतियों के साथ इंडस्ट्री मीट होनी है। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने बताया कि मोहाली समेत पूरे पंजाब के इंडस्ट्री को आज केंद्र के सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार इंडस्ट्रिलस्टों के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ी रही है।

वशिष्ठ ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कुछ नहीं किया। केंद्रीय मंत्री के समक्ष इंडस्ट्रियलिस्ट भाईचारा अपने दिल की बात रखेगा। रणजीत सिंह गिल ने कहा कि मोहाली समेत पूरे पंजाब की इंडस्ट्री को केंद्र पर ही उम्मीद है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें