जालंधर.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर पुलिस कमिश्नरेट और ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। सुरक्षा कारणों से शहर के भीतर और बाहरी जिलों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए व्यापक रूट डायवर्जन किए गए हैं।
कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर लें और पुलिस का सहयोग करें।
शहर के अंदर इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
मैकडोनाल्ड कट से आने वाले वाहन जीएनए चौक, दीप नगर, दशहरा ग्राउंड होते हुए डिफेंस कॉलोनी की ओर जाएंगे। जीएनए चौक से बस स्टैंड जाने वाले वाहन दीप नगर, दशहरा ग्राउंड और डिफेंस कॉलोनी होकर जाएंगे।
- महक रेस्टोरेंट की ओर से आने वाला ट्रैफिक जमशेर की तरफ डायवर्ट रहेगा।
- थमैया पार्क कैंट टी-प्वाइंट से वाहन डिफेंस कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड की ओर भेजे जाएंगे।
- नंगल शामा चौक से ट्रैफिक लद्देवाली और चुगिट्टी की ओर मोड़ा जाएगा।
- ढिलवां चौक से वाहन तल्हण रोड और परागपुर होकर जाएंगे।
- रामामंडी फ्लाईओवर पर फ्लाईओवर से पहले ही यू-टर्न की व्यवस्था रहेगी।
- बीएसएफ चौक से ट्रैफिक डिफेंस कॉलोनी , दशहरा ग्राउंड और जीएनए चौक की ओर डायवर्ट रहेगा।
- डिफेंस कॉलोनी से वाहन गढ़ा रोड होकर बस स्टैंड पहुंचेंगे।
- बस स्टैंड पुल (पुलिस लाइन साइड) से ट्रैफिक रंजीत नगर और गुरु नानकपुरा फाटक की ओर जाएगा।
- अक्षरधाम कट पर यू-टर्न लेकर वाहन लम्मा पिंड चौक की ओर भेजे जाएंगे।
- चौगिट्टी अंडरब्रिज से वाहन गुरु नानकपुरा फाटक, कृष्णा फैक्ट्री लाइट और लाडोवाली रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे।
- बीबीएमबी कॉलोनी (चौगिट्टी) के पास बिजली घर से यू-टर्न लेकर ट्रैफिक गुरु नानकपुरा फाटक और लाडोवाली रोड की ओर जाएगा।
- पठानकोट चौक से वाहन मकसूदां चौक, वर्कशाप चौक, कपूरथला चौक और नकोदर चौक की ओर भेजे जाएंगे।
- ट्रांसपोर्ट नगर को भारी वाहनों के अस्थायी स्टापेज प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
- किशनपुरा चौक से ट्रैफिक दोआबा चौक और पठानकोट चौक की ओर डायवर्ट रहेगा।
- लम्मा पिंड चौक और लम्मा पिंड पुल से वाहन मकसूदां और सुभानपुर की ओर जाएंगे।
- नकोदर चौक से ट्रैफिक रविदास चौक और वडाला चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
- कपूरथला चौक से वाहन वर्कशाप चौक या कपूरथला रोड का उपयोग करेंगे।
- वर्कशाप चौक से ट्रैफिक मकसूदां सब्जी मंडी की ओर भेजा जाएगा।
- मकसूदां चौक से वाहन विधीपुर की ओर जाएंगे।
- वेरका मिल्क प्लांट से ट्रैफिक करतारपुर की ओर डायवर्ट रहेगा।
- समरा चौक और 66 फुटी रोड से वाहन अर्बन एस्टेट फेज 2, जमशेर की ओर जाएंगे।
- लिबर्टी चौक से ट्रैफिक अर्बन एस्टेट फेज 2 की ओर रहेगा।
- अर्बन एस्टेट फेज 2 से वाहन ताज टी-प्वाइंट की ओर जाएंगे।
- ताज टी-प्वाइंट से ट्रैफिक दुल्हन पैलेस गोल चक्कर की ओर रहेगा।
- दुल्हन पैलेस गोल चक्कर से वाहन क्यूरो माल की ओर जाएंगे।
- वडाला चौक से ट्रैफिक वडाला गांव और काला संघियां रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
- दूसरे जिलों से आने वाले भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था :
- कंटेनर, ट्रक, टिप्पर और अन्य भारी वाहनों के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू किए गए हैं।
- लुधियाना से श्री अमृतसर साहिब जाने वाले भारी वाहन फगवाड़ा–सतनामपुरा–जंडियाला–नकोदर–कपूरथला–सुभानपुर होकर जाएंगे।
- लुधियाना से होशियारपुर और पठानकोट जाने वाले वाहन चंडीगढ़ बाईपास (कोनिका रिजार्ट)–मेहटियाना–होशियारपुर–दसूहा होकर भेजे जाएंगे।
- मोगा से पठानकोट जाने वाले भारी वाहन नकोदर–कपूरथला–सुभानपुर–नडाला–टांडा मार्ग का उपयोग करेंगे।
बसों के रूट भी बदले
- अमृतसर जाने वाली बसें अब कपूरथला और सुभानपुर होकर जाएंगी।
- होशियारपुर जाने वाली बसें नकोदर चौक, कपूरथला चौक, वेरका मिल्क प्लांट, पठानकोट चौक, किशनगढ़ और आदमपुर होकर संचालित होंगी।
- लुधियाना जाने वाली बसें समरा चौक, 66 फुटी रोड, जमशेर, जीएनए चौक और हवेली (फगवाड़ा) मार्ग से जाएंगी।
- पठानकोट से जालंधर आने वाली बसें पठानकोट चौक, मकसूदां चौक, वर्कशाप चौक, कपूरथला चौक और नकोदर चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी।
यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान
ट्रैफिक एडीसीपी गुरबाज सिंह ने अपील की है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वीवीआइपी रूट की ओर जाने से अनावश्यक रूप से बचें। समय से पहले घर से निकलें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और ट्रैफिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा और आवश्यकता के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।







