फिर जाएगी हजारों की नौकरी? Oracle में एक और छंटनी की तैयारी, भारतीय कर्मचारियों पर भी असर की आशंका

SHARE:

 नई दिल्ली
Oracle एक बार फिर से एक बड़ी छंटनी करने की तैयारी कर रहा है, जिसका असर भारत समेत दुनियाभर के कर्मचारियों पर देखने को मिलेगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में बताया है कि कंपनी अपनी लागत में कमी लाना चाहती है।  

Oracle में इससे पहले जो छंटनी की गई थी, उसकी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी. इतना ही नहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था। 

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, Oracle ने अपनी टीम्स को बजट कम करने की बात कही है, जिससे लोगों में हलचल मच गई है. इससे पहले कई लोगों की टीम और रोल आदि में बदलाव किया था, लेकिन इस बार कुछ बड़ा हो सकता है। 

करीब 10 हजार लोगों की होगी छंटनी 
Oracle कितने लोगों की छंटनी करेगा, उसको
लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि दुनियाभर से कंपनी करीब 7 हजार से 10 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. Oracle की छंटनी का असर कितने भारतीयों पर पड़ेगा, उसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। 

मई में एक बार हो चुकी है छंटनी 
31 मई को कंपनी ने अपने टोटल कर्मचारियों की संख्या में से करीब 13 परसेंट कर्माचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. कंपनी के टोटल कर्मचारियों की संख्या करीब 1,41,000 है और 31 मई को करीब 21 हजार लोगों की छंटनी की गई थी। 

ओरैकल कंपनी क्या करती है?
ओरैकल कॉर्पोरेशन, असल में अमेरिका बेस्ड इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसका मुख्य काम दूसरी कंपनियों और बड़े-बड़े संस्थानों को क्लाउंड, डेटाबेस और बिजनेस सॉफ्टवेयर प्रोवाइड कराना है. भारत में ओरैकल कंपनी काम करती है और कई हजार की संख्या में यहां भी कर्मचारी है। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें