कांकेर कृषि कॉलेज में शर्मनाक मामला: छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

SHARE:

कांकेर

 छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित कृषि महाविद्यालय की छात्राओं को टेलीग्राम ऐप पर अश्लील वीडियो भेजने और विरोध करने पर प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने व अंक काटने की धमकी देने वाले आरोपी प्रोफेसर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 27 अक्टूबर को कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि कृषि महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम लंबे समय से छात्राओं के साथ आपत्तिजनक बातें करता था। 25 सितंबर 2026 को आरोपी प्रोफेसर ने छात्रा को टेलीग्राम पर अत्यंत अश्लील वीडियो भेजा। जब छात्रा ने आपत्ति जताई, तो आरोपी ने प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर देने और करियर बर्बाद करने की सीधी धमकी दी।

दहशत में थीं छात्राएं, आखिरकार पहुंचीं थाने

आरोपी शिक्षक के पद और प्रभाव के चलते छात्राएं पहले उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन जब मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग हद से पार हो गई, तो छात्राओं ने साहस जुटाकर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। अपराध पंजीबद्ध होते ही सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वरी भगत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

कैंपस में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कृषि महाविद्यालय परिसर में दबिश देकर 49 वर्षीय आरोपी प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम (निवासी ग्राम कोपरा, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव) को धर दबोचा। डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल फॉरेंसिक जांच के आधार पर आरोपी को 28 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

Horoscope

Weather

और पढ़ें

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

राज्य

शहर चुनें