एमपी ट्रांसको के रीवा जिले के सब-स्टेशनों में सुरक्षा एवं कार्यस्थल जागरूकता वर्कशॉप हुई

SHARE:

एमपी ट्रांसको के रीवा जिले के सब-स्टेशनों में सुरक्षा एवं कार्यस्थल जागरूकता वर्कशॉप हुई

रीवा

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा रीवा जिले के 220 केवी सबस्टेशन सिरमौर तथा 132 केवी सबस्टेशन कटरा एवं मऊगंज में कार्मिकों एवं आउटसोर्स कर्मियों के लिए सुरक्षा एवं कार्यस्थल जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना तथा कंपनी की "जीरो एक्सीडेंट" पालिसी को प्रभावी रूप से लागू करना रहा।

वर्क परमिट प्रक्रिया से कराया अवगत

कार्यशाला में सबस्टेशनों की सुरक्षा, दुर्घटना रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कर्मचारियों को कार्य परमिट जारी करने एवं निरस्त करने की निर्धारित प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिदिन रात्रि स्विचयार्ड के हॉट प्वाइंट सर्वे, यार्ड में स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों के दैनिक एवं गहन निरीक्षण तथा उपकरणों की नियमित मॉनिटरिंग के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा संबंधित दी गई जानकारी

कार्यशाला में कर्मचारियों को हेलमेट, गमबूट, सुरक्षा जूते एवं हैंड ग्लव्स जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) एवं कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआईसी) योजनाओं के लाभों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही एमपी ट्रांसको द्वारा जारी संबंधित जानकारी की प्रतियां भी कर्मचारियों को वितरित की गईं, जिससे वे अपने अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाओं से पूरी तरह अवगत रह सकें।

जीरो एक्सीडेंट पालिसी को सफल बनाने का संकल्प लिया

कार्यशाला में पटेल ने कहा कि सुरक्षित कार्य व्यवहार, नियमित निरीक्षण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन ही दुर्घटनामुक्त एवं विश्वसनीय विद्युत पारेषण व्यवस्था की आधारशिला है। कर्मचारियों ने भी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने एवं कंपनी की जीरो एक्सीडेंट नीति को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें