पीवी सिंधु का कमाल! पहली बार जापान ओपन के फाइनल में बनाई जगह, टूटा वर्षों का इंतजार

SHARE:

  टोक्यो
   
   भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है. 18 जुलाई (शनिवार) को विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की चेन युफेई को 21-19, 15-10 से हराया. ओलंपिक चैम्पियन युफेई हैमस्ट्रिंग चोट के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं कर सकीं और उन्हें कोर्ट छोड़ना पड़ा. इस जीत के साथ सिंधु ने चेन युफेई के खिलाफ लगातार पांच हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया. अब फाइनल में उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा। 

पीवी सिंधु ने अपने करियर में पहली बार जापान ओपन के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल तक कभी नहीं पहुंच सकी थीं. पीवी सिंधु का पिछला टूर फाइनल 2024 के सैयद मोदी इंटरनेशनल में था, जहां उन्होंने खिताब अपने नाम किया था। 

मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु के लिए आसान नहीं रही. चेन युफेई ने शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार अंक जीते और स्कोर 10-5 कर दिया. ब्रेक तक सिंधु बढ़त बनाए रखने में सफल रहीं. ब्रेक के बाद युफेई ने वापसी की कोशिश की और दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी एवं रोमांचक रैलियां देखने को मिलीं. एक समय स्कोर 19-19 की बराबरी पर पहुंच गया. लेकिन दबाव के क्षणों में सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार दो अंक लेकर पहला गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया। 

दूसरे गेम में भी पीवी सिंधु ने आक्रामक शुरुआत की और 11-7 की बढ़त के साथ ब्रेक में गईं. इसके बाद भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी. दूसरी ओर, चेन युफेई हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझती नजर आईं. आखिरकार 15-10 के स्कोर पर उन्होंने मैच छोड़ने का फैसला किया और सिंधु फाइनल में पहुंच गईं। 

जापान ओपन में पीवी सिंधु का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. क्वार्टर फाइनल में उन्हें वॉकओवर मिला था, जिससे उन्हें आराम करने का मौका मिला. वहीं इससे पहले उन्होंने दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हान यूए को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब उनकी नजरें लंबे समय बाद किसी बड़े BWF टूर खिताब पर होगी। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें