दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज, 25 हजार फीट की ऊंचाई से होगी कृत्रिम बारिश

SHARE:

नई दिल्ली
 प्रदूषण के बीच एक बार फिर कृत्रिम बारिश कराने के लिए क्लाउड सीडिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि क्लाउड सीडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला विमान मेरठ के बजाय दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। इस बार अधिक ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। मौसम में पर्याप्त नमी और बादल मिलने पर ही प्रयोग किया जाएगा।

मामले में क्या बोले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आईआईटी कानपुर लगातार क्लाउड सीडिंग के ट्रायल करता रहा है। यह संस्थान का शोध कार्य है। अध्ययन पूरा होने और सकारात्मक नतीजे आने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी साझा की जाएगी। दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल), दिल्ली सरकार और आईआईटी कानपुर मिलकर यह प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए बेंगलुरु की कंपनी क्याथी क्लाइमेट का विशेष बीचक्राफ्ट-200 विमान इस्तेमाल किया जाएगा।

नमी मिलने पर ही होगी उड़ान
जानकारी के अनुसार, विमान दिल्ली पहुंच चुका है। यह 25 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है, जबकि पिछले साल इस्तेमाल किया गया विमान अधिकतम 10 हजार फीट तक ही उड़ सकता था। अधिक ऊंचाई तक पहुंचने की क्षमता से अनुकूल बादलों में क्लाउड सीडिंग का प्रयोग करने में मदद मिल सकती है। इस बार भी प्रयोग के लिए मौसम की अनुकूलता सबसे अहम होगी। आईआईटी कानपुर की टीम बादलों और वातावरण में मौजूद नमी का अध्ययन कर रही है।

कोहरे से आई थी परेशानी
पिछले साल क्लाउड सीडिंग के लिए विमान को मेरठ से उड़ान भरनी थी, लेकिन वहां घना कोहरा होने के कारण उड़ान में परेशानी आई थी। उस समय दिल्ली में बादल मौजूद थे। इस बार विमान दिल्ली से ही उड़ान भरेगा, जिससे अनुकूल मौसमी परिस्थितियों का फायदा उठाने में आसानी हो सकती है।

15 नवंबर तक रहेंगे बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 से 15 नवंबर तक दिल्ली में आशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। स्काईमेट ने इस दौरान बूंदाबादी की संभावना भी जताई है। हालांकि, 16 नवंबर से आसमान साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में क्लाउड सीडिंग के लिए मौसम की अनुकूलता पर नजर रखी जा रही है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने से बारिश के चांस बढ़ सकते हैं।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें