बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

SHARE:

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार एवं निर्धारित पात्रता के आधार पर प्रदेश की जेलों में निरुद्ध कुल 124 पात्र बंदियों को सजा में छूट/विशेष परिहार का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि स्वाधीनता दिवस पर 118 आजीवन कारावास से दंडित बंदियों को समय पूर्व रिहाई तथा 6 अन्य पात्र बंदियों को विशेष परिहार का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र बंदियों की समय पूर्व रिहाई और विशेष परिहार दूसरे निरूद्ध बंदियों को भी अच्छा आचरण करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि सुधारात्मक न्याय व्यवस्था की भावना के अनुरूप सरकार की यह पहल पात्र बंदियों के पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा में उनकी सम्मानजनक पुनर्स्थापना के मंतव्य को और भी गति देगी।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें