धार में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 6863 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार, कई फरार

SHARE:

धार

जिले में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस के आपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। छह थाना क्षेत्रों में खेतों और वन क्षेत्र से गांजे के करीब 6863 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। इनका कुल वजन 7700 किलोग्राम से अधिक और अनुमानित कीमत 8 करोड़ 20 लाख 83 हजार 500 रुपये बताई गई है। सोमवार को एएसपी विजय डावर ने प्रेस कान्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी।
आंकड़ों में कार्रवाई

सातों थाना क्षेत्र: मनावर, तिरला, राजगढ़, बाग, टांडा और धामनोद। 6863 पौधे पुलिस ने जब्त किए। 7700 किलोग्राम से अधिक जब्त पौधों का कुल वजन है।

8.20 करोड़ रुपये गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले में 1 आरोपित गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई आरोपित फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें