भारतीय डाक में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका, पोस्ट ऑफिस ने निकाली देशभर में 44228 पदों पर वैकेंसी

नई दिल्ली
भारतीय डाक में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका है। पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक के पद के लिए शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के 44,228 पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2024 तक indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के बाद 8 अगस्त तक फॉर्म में बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक
डाकघर जीडीएस 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ किया जा सकता है। उम्मीदवार को पहले पंजीकरण करना होगा। आवेदन करते समय अपनी डिटेल्स सही भरें।

चयनित उम्मीदवारों को निम्नानुसार भुगतान किया जाएगा-

बीपीएम- 12,000-29,380 रुपये

एबीपीएम/डाक सेवक- 10,000-24,470 रुपये

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 रिक्त सूचना

    आंध्र प्रदेश- 1355 पद
    असम- 896 पद
    बिहार- 2558 पद
    छत्तीसगढ़- 1338 पद
    दिल्ली- 22 पद
    गुजरात- 2034 पद
    हरियाणा- 241 पद
    हिमाचल प्रदेश- 708 पद
    जम्मू-कश्मीर- 442 पद
    झारखंड- 2104 पद
    कर्नाटक- 1940 पद
    केरल- 2433 पद
    मध्यप्रदेश- 4011 पद
    महाराष्ट्र- 3170 पद
    नॉर्थन ईस्ट- 2255 पद
    ओडिशा- 2477 पद
    पंजाब- 387 पद
    राजस्थान- 2718 पद
    तमिलनाडु- 3789 पद
    तेलंगाना- 981 पद
    उत्तर प्रदेश- 4588 पद
    उत्तराखंड- 1238 पद
    पश्चिम बंगाल- 2543 पद

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 हाइलाइट्स

पोस्ट का नाम     शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर
कुल पद     44,228
आवेदन मोड     ऑनलाइन
नोटिफिकेशन तारीख     15 जुलाई 2024
ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि     15 जुलाई 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि     5 अगस्त 2024
आवेदन फॉर्म करने की तारीख     6 से 8 अगस्त 2024
आधिकारिक वेबसाइट     indiapostgdsonline.gov.in

इंडिया पोस्ट जीडीएस पात्रता 2024
उम्मीदवार का भारत सरकार/राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी शिक्षा बोर्ड से 10वीं होना अनिवार्य है। 18 से 40 साल का व्यक्ति इन पदों पर आवेदन कर सकता है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन प्रक्रिया 2024
    भारतीय डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
    आवेदकों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
    पंजीकरण संख्या और पासवर्ड बनाने के लिए आवेदकों के पास ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
    पंजीकरण और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
    उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के बाद आवेदन पत्र में डिवीजन और वरीयताओं का चयन करना होगा।
    आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करते समय नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर अपलोडस करने होंगे।