जमुई के 14 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों को नोटिस, ई-शिक्षाकोष पर दर्ज नहीं हुई उपस्थिति

SHARE:

जमुई
जिले में ई-शिक्षाकोष पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग अब सख्त मोड में है। जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने सख्त कार्रवाई करते हुए 14 विद्यालयों के प्रधान शिक्षक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि 02 नवंबर 2026 को 14 विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। इससे स्पष्ट होता है कि उक्त तिथि को विद्यालय बंद था। डीईओ ने स्पष्ट करने को कहा है कि किस परिस्थिति में उपस्थिति दर्ज नहीं की गई।

कौन-कौन से विद्यालय हैं शामिल?
इस सूची में जमुई का प्रावि. मिसिर मनियड्डा, अलीगंज के नप्रावि. बलियाडीह मुशहरी, महमदपुर (यादव टोला), धनामा उत्तर टोला, खैरा के कैरावतारी, मांझियानी, चकाई के धनवे, पंजरडीह, उमवि. लकरा, उमवि. घटियारी, सोनो के सिद्धेश्वरी, झाझा के रामडीह नया आबादी, बेलहर बोर्ड, लालबेरो और लक्ष्मीपुर के प्रावि. साकल निमुंडा शामिल हैं।

डीईओ ने पत्र में शिक्षकों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समय पर जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

इस पत्र की प्रतिलिपि संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की जमुई स्थापना शाखा को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित की गई है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें