तीन बहनों की एक युवक से शादी निकली फर्जी, वायरल वीडियो पर सामने आई सच्चाई

SHARE:

अमरोहा
 उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. वायरल वीडियो में देखा गया था कि 3 बहनों ने 1 ही युवक से विवाह रचाया. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जो 3 युवतियां है उनका नाम सरोज, सावित्री और संतोष है. जिससे एक युवक से तीनों ने शादी की है उसका नाम विक्कू है. हर कोई इस शादी को असली समझ रहा है, लेकिन अगर यह कहूं कि यह शादी असली नहीं बल्कि नकली है.

खुद तीनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की, वह वीडियो बनाती है और उसी को लेकर शादी का एक प्रैंक कंटेंट शूट किया था. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा. युवतियों ने बताया कि उन्होंने शादी का प्रैंक वीडियो बनाने से पहले एक और वीडियो शूट किया था सबूत तौर पर जिसमें हमने बताया था कि हम प्रैंक वीडीयो शूट कर रहे हैं.

युवतियों ने कहा कि हमसे गलती हुई है हमें यह प्रैंक इतने लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए था. युवतियों ने बताया कि हमने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर काम शुरू किया है, जिस पर हमारे 11 हजार सब्सक्राइबर है और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स है. युवतियों ने बताया हम 2 साल से काम कर रहे है वीडियो बनाने का लेकिन कमाई अभी हमारी नहीं हो रही है. वीडियो में हम 3 बहनें ही काम करते हैं लेकिन एक्टिंग करने के लिए हम बाहर से भी लोग बुला लेते हैं. युवतियों ने आगे कहा कि नाबालिग की बात भी सामने आ रही है लेकिन यह शादी रियल नहीं है तो इससे फर्क नहीं पड़ता.

बता दें कि Child Welfare Committee के सामने तीनों लड़कियां पेश हुई है. जिसमें से एक लड़की नाबालिग पाई गई थी. लड़कियों ने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए कैमरा मैन से कथित शादी रची थी. बाल कल्याण समिति के सामने तीनों ने अपमा पक्ष रखा और कहा कि हमने शादी नहीं की. लड़कियां अमरोहा जिले के गांव धोरीया की रहने वाली है.

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें