मध्यप्रदेश पुलिस का संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ा प्रहार: 6 दिनों में 70 लाख रुपये से अधिक की चोरी गई संपत्ति बरामद, 33 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

मध्यप्रदेश पुलिस का संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ा प्रहार: 6 दिनों में 70 लाख रुपये से अधिक की चोरी गई संपत्ति बरामद, 33 आरोपी गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय गिरोहों सहित शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में, प्रदेशभर के कई चोरी प्रकरणों का सफल खुलासा

भोपाल 
मध्यप्रदेश पुलि
स की विभिन्न जिलों ने विगत 6 दिनों में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलताएं अर्जित की हैं। इस दौरान लगभग 70 लाख से अधिक मूल्य की चोरी गई संपत्ति बरामद करते हुए 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कई अंतर्राज्यीय एवं संगठित गिरोहों का पर्दाफाश कर चोरी के प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

प्रमुख उपलब्धियां

गुना पुलिस ने चैन चोरी के 8 प्रकरणों का खुलासा करते हुए 3 अंतर्राज्यीय संगठित गिरोहों के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं विभिन्न राज्यों के समन्वय से 21 लाख 20 हजार मूल्य की चोरी गई 11 सोने की चेन बरामद की है।

भोपाल जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा लगभग 15 लाख मूल्य के स्वर्णाभूषण एवं अन्य चोरी चोरी गयी संपत्ति बरामद  की है। यह सफलता तकनीकी विश्लेषण, 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के परीक्षण एवं सघन विवेचना के आधार पर प्राप्त हुई।

शिवपुरी जिले की थाना देहात पुलिस ने मात्र 24 घंटे में शटर व ताले तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक कार सहित लगभग 11 लाख 60 हजार मूल्य का चोरी गयी संपत्ति बरामद की है ।

बड़वानी जिले की थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर सभी 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 12 लाख मूल्य का शत-प्रतिशत चोरी चोरी गयी संपत्ति बरामद की हैl 

सीहोर जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए आरोपी पुजारी से लगभग 8 लाख मूल्य का चोरी चोरी गयी संपत्ति बरामद की है।

खरगोन में तीन सूने मकानों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए खरगोन पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से लगभग 2.40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं 45 हजार रुपये नकद बरामद कर प्रकरण का सफल खुलासा किया। 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र तथा अंतरजिला एवं अंतर्राज्यीय समन्वय के माध्यम से चोरी के मामलों का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें