आज से LPG की ऑनलाइन बुकिंग पर बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी नहीं तो नहीं कर पाएंगे बुकिंग

SHARE:

लुधियाना.

देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों द्वारा आगामी 15 अगस्त तक अपने रसोई गैस कनेक्शन की ई-के.वाई.सी. नहीं करवाने उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार नहीं करने सहित सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकता है।

गैस कंपनियों और एजेंसियों के डीलरों ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि वह उक्त तिथि से पहले अपनी ई-के.वाई.सी. करवा लें नहीं तो संबंधित उनकी रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग स्वीकार नहीं करने सहित सप्लाई पर रोक और कनेक्शन रद्द करने जैसे कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। चीमा चौक स्थित अरुण गैस सर्विस के अरुण अग्रवाल, बच्चन गैस एजेंसी के मंजीत सिंह, थम्मन गैस सर्विस के अमित थम्मन और इलाका शिमलापुरी के डाबा रोड स्थित इन्द्र गैस सर्विस के प्रमुख संचालक रंजीत सिंह गांधी ने बताया कि सभी गैस कंपनियों से संबंधित एजेंसियों के कार्यालय रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ई-के.वाई.सी. के लिए खुले।

रहेंगे गैस एजेंसियों के कार्यालय में उपभोक्ताओं की ई-के.वाई.सी. नि:शुल्क की जा रही है। इसमें सेंट्रल पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री और गैस कंपनियों के अधिकारियों का एक ही मकसद है, वह है देश भर में नकली गैस कनेक्शन कैंसिल करके कुकिंग गैस सिलेंडर के गलत इस्तेमाल और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाना है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें