अवैध शराब कांड पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, देवास-सागर के कलेक्टर-SP हटाए; 3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

SHARE:

देवास

 अवैध शराब से देवास जिले के चंदाना गांव में मौतों के मामले में मंगलवार को शासन ने बड़ी कार्रवाई की। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद को हटा दिया गया है। उनकी जगह नेहा मीना को कलेक्टर और आदित्य मिश्रा को एसपी बनाया गया है।

वहीं, जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश कुमार पवार और आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना को आबकारी आयुक्त ने निलंबित कर दिया।

जांच दल ने परिजनों से ली जानकारी, 15 दिन में सौंपेगा रिपोर्ट

देवास जिले के चंदाना गांव में एक से 15 अक्टूबर के बीच 13 लोगों की मौत का दावा किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। इनमें कुछ की पहले आंखों की रोशनी गई, फिर मौत हुई। मृतकों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। पुलिस-प्रशासन ने पहले अत्यधिक शराब सेवन और पुरानी बीमारियों की आशंका जताई थी। विसरा जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा गठित जांच दल ने मंगलवार को मृतकों के घर जाकर स्वजनों से जानकारी ली। जांच दल को 15 दिन में रिपोर्ट देनी है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें