माधुरी-संजय दत्त का अधूरा प्यार, शादी तक पहुंचने से पहले क्यों टूटा रिश्ता

SHARE:

एक वक्त था जब बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के रोमांस के चर्चे थे. दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे और शादी करने का प्लान था. फिर अचानक इनके अलग होने की खबर आई और फैन्स का दिल टूट गया. हालांकि, ये रिश्ता कभी भी सार्वजनिक रूप से पूरी तरह स्वीकार नहीं किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की नजदीकियां थानेदार और साजन जैसी फिल्मों के दौर में बढ़ीं. संजय दत्त की निजी जिंदगी की परिस्थितियों के बाद दोनों की नजदीकियां दूरी में बदल गई. जानते हैं कि माधुरी और संजय दत्त के अलग होने की वजह क्या रही.

क्यों अलग हुए माधुरी-संजय दत्त
सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने माधुरी और संजय के रिश्ते को लेकर अपना वर्जन रखा है. सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि संजय और माधुरी एक-दूसरे के काफी करीब थे. दोनों का रोमांटिक रिलेशनशिप था. संजय और माधुरी के बीच आईं दूरियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि संजय दत्त बदल गए थे. माधुरी उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन संजय दत्त कमिटमेंट नहीं दे रहे थे. वो शादी नहीं करना चाहते थे.

ज्योति वेंकटेश से पूछा गया गया कि क्या टाडा केस की वजह से माधुरी, संजय दत्त से अलग हो गईं. उन्होंने कहा कि ये भी एक रीजन है. लेकिन वो संजय के लिए सीरियस थीं. पर संजय शादी के लिए राजी नहीं थे. इस बीच टाडा केस हुआ और उन्हें अलग होने का मौका मिल गया.

रिश्ता टूटने के बाद दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी आगे बढ़ाई. माधुरी ने बाद में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की और अमेरिका शिफ्ट होकर एक नए जीवन की शुरुआत की. दूसरी ओर संजय दत्त ने भी आगे चलकर मान्यता दत्त से शादी की और अपने निजी जीवन को एक नई दिशा दी. लेकिन 90 के दशक की वो अधूरी कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित प्रेम कहानियों में गिनी जाती है.

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें