नांदेड
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बादल पर एक हमलावर ने धारदार हथियार से हमला किया और उनके हाथ में चोट लग गई. हमले के बाद सुखबीर सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. उन्हें अस्पताल पहुंचाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद ही गाड़ी से उतरकर अंदर जाते दिख रहे हैं. उनके हाथों में कोई कपड़ा बंधा हुआ. इसी हाथ पर हमले में चोट लगी है।
किसने किया हमला?
सूत्रों के मुताबिक मौके पर घूम रहे एक निहंग सिंह ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया. अब तक अकाली दल के लोगों का कहना है कि हमले के पीछे एक ही व्यक्ति था. सूत्रों का कहना है कि निहंग ने कृपाण से हमला किया. जैसे ही हमलावर ने बादल को निशाना बनाने की कोशिश की, एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव किया. सुखबीर सिंह बादल को बचाते समय सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस अभी CCTV फुटेज की जांच कर रही है, जिससे हमलावर की पहचान की जा सके और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके. बता दें कि सुखबीर सिंह बादल बुधवार रात ही नांदेड़ पहुंचे थे।
गुरुवार दिन में, बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब का दौरा किया था; हरसिमरत कौर बादल अकाली दल की सांसद हैं. जब हमला हुआ, तब बादल की पत्नी हरसिमरत उनके साथ थीं. गुरुद्वारे के पास स्पेशल सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्र पर भी हमला हुआ और वे घायल हो गए. एक हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।
पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बादल पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने एक बयान में कहा, “सचखंड श्री हजूर साहिब में सरदार सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई. उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं. हिंसा के लिए, खासकर हमारे पवित्र तख्तों की धरती पर, कोई जगह नहीं है।
इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के बाहर जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे. उन्हें कोई चोट नहीं आई और हमलावर को तुरंत काबू करके मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पहले भी हो चुका है अटैक
यह पहली बार नहीं है, जब सुखबीर सिंह बादल पर इस तरह का हमला हुआ है. इससे पहले, 4 दिसंबर, 2024 को सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमला हुआ था. इस दौरान उनकी हत्या की कोशिश की गई थी और वे बाल-बाल बच गए थे. यह हमला उस वक्त हुआ था, जब सुखबीर बादल धार्मिक प्रार्थना कर रहे थे।
इस दौरान, एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जो दीवार पर जा लगी. इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई. आस-पास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर कब्जे में ले लिया गया था।
तन्खैया की सजा काट रहे थे बादल
सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर बादल को सजा सुनाई थी. और उन्हें गुरुद्वारे में सेवादारी करने, बर्तन धोने और पहरेदारी भी निर्देश दिया था. इसके अलावा उन्हें श्री दरबार साहिब में बने सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई भी करने को कहा गया था।
जत्थेदार श्री अकाल तख्त ने बादल और उनकी पार्टी के नेताओं पर 2007 से लेकर 2017 तक अकाली दल की सरकार के समय धार्मिक गलतियों पर सजा सुनाई थी।
सुखबीर बादल उस दिन यही सजा पूरी कर रहे थे.
इसके बाद सुखबीर बादल पर 13 अगस्त 2026 को भी हमला हुआ है.
कौन था हमलावर?
रिपोर्ट के अनुसार हमलावर की पहचान बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पूर्व सदस्य के तौर पर की गई थी. उसके सीमा पार से भी संपर्क बताए गए थे. बताया जा रहा है कि वह 1984 में पाकिस्तान गया था और पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की स्मलिंग करता था. हमलावर ने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध पर पर किताब भी लिखी है. वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी था और पंजाब की जेल में सजा भी काट चुका है।







