छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा, पेड़ से टकराने पर 6 यात्रियों की मौत, 32 घायल

SHARE:

रायपुर
 छत्तीसगढ़
के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिसे में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों के मौत की खबर है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में बस मालिक भी शामिल है। हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यात्री बस तेज रफ्तार में थी। केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास वह बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 25 यात्री घायल हुए हैं।

15 लोगों की हालत गंभीर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस हादसे में ड्राइवर समेत 15 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया है। बाकि 10 घायलों का इलाज केल्हारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान नहीं हुई
मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस घायलों और मृतकों की पहचान लिस्ट तैयार कर रही है। पुलिस के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित हुई थी। हालांकि इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है कि बस अचानक से अनियंत्रित क्यों हुई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

30 से ज्यादा यात्री सवार थे
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस में सवार यात्रियों के अनुसार, बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे सेमरमथानी मोड़ के पास ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें