हिमांशी खुराना का आसिम रियाज को करारा जवाब, बोलीं- ‘प्रूफ चाहिए तो हर चीज पर बात करते हैं’

SHARE:

 नई दिल्ली
 हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम रियाज(Asim Riaz) का रिश्ता टूटने को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए थे। हिमांशी ने आसिम रियाज का नाम लिए बिना यह बताया था कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग उनके रिश्ते में धार्मिक मतभेद है।

एक्ट्रेस का कहना था कि बिग बॉस कंटेस्टेंट चाहते थे कि वह मैं उसे समझूं और स्वीकार करूं, लेकिन मेरे लिए ये पॉसिबल नहीं था। जिसके बाद आसिम रियाज ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस के सभी दावों को खारिज किया था। अब एक बार फिर से हिमांशी खुराना ने नई पोस्ट के साथ रैपर को चेतावनी दे दी है।

'अगर सबूत चाहिए तो हर चीज पर बात करते हैं'
हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के पोस्ट के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, "जब भी मैं पब्लिकली अपनी निजी सफर के बारे में बातें शेयर करती हूं, तो हमेशा सम्मान को ध्यान में रखकर और सोच-समझकर करती हूं। चाहे मेरी बिग बॉस की जर्नी हो या फिर मेरी आध्यात्मिकता की जर्नी हो या बात मेरे स्वास्थ्य की हो। मैंने हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिंदगी के पहलुओं को रखा है और किसी का भी न तो अनादर किया और न ही उन पर निशाना साधा।"

हिमांशी खुराना ने आगे कहा, "मैंने कभी भी नहीं कहा कि मुझसे जबरदस्ती मजहब बदलने के लिए कहा गया। यहां पर लोग अपने आप नेरेटिव बना रहे हैं। मेरी हेल्थ का मजाक उड़ाया गया और मेरे संघर्ष पर सवाल किया गया। मुझे लगता है अब एक लाइन ड्रॉ करने का वक्त आ गया है। अगर हम सबूत के बारे में बात कर ही रहे हैं, तो हर चीज के बारे में बात होनी चाहिए।

'मैं मजहब से जुड़े मामले में सबूत देने के लिए तैयार हूं'
हिमांशी खुराना ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा, "मैं मजहब से जुड़ा जो भी मामला है और जो हिंसा मैंने सही है, उससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग और हर तरीके का सबूत देने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। तुम्हें 27.11.23 ये तारीख तो याद होगी ही। अगर तुम ये सब करके मेरी इमेज की धज्जियां उड़ा रहे हो, तो मैं वह इंसान नहीं हूं, जो लगातार किसी की छवि को प्रोटेक्ट करती रहूं। मैं वो नहीं हूं, जो लगातार बेइज्जत होने के बावजूद भी चुप बैठी रहूंगी।"

हिमांशी ने आगे अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "अलग-अलग चैनल और प्रोडक्शन हाउस तुम्हारी बकवास कवर कर रहे हैं, लेकिन मैं उनकी तरह नहीं हूं। मैंने हमेशा अपनी मर्यादा को कायम रखा है और सामने वाले को इज्जत दी है। बदले में मैंने उसी की उम्मीद भी की है। अगर मुझे वह सेम इज्जत नहीं मिल रही है, तो खुद को शांत रखने का अब कोई कारण मेरे पास नहीं है। अगर तुम प्रूफ गेम खेलना ही चाहते हो, तो ईमानदारी के साथ, सभी तथ्यों, जिम्मेदारियों और पूरे सच के साथ खेलो।"

बिग बॉस 13 से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि आसिम रियाज और पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना की प्रेम कहानी 2019 में शुरू हुई थी। हिमांशी शो में शहनाज गिल के साथ कंट्रोवर्सी की वजह से मिड सीजन में वाइल्ड कार्ड बनकर आई थीं। जहां उनके और आसिम रियाज के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साढ़े टीनन साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 2023 के अंत में कपल ने अपना ब्रेकअप अनाउंस कर दिया था।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें