राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

SHARE:

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना

भोपाल 

 राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में स्काउट एवं गाइड विश्व स्कार्फ दिवस लोकभवन में शनिवार को मनाया गया। राज्यपाल पटेल ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रदेश पदाधिकारयों को प्रतिज्ञा दिलाई। राज्यपाल को स्काउट एवं गाइड का स्कार्फ पहना कर सम्मानित कर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।         

इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाईड्स के अतिरिक्त मुख्य आयुक्त राजीव जैन, राज्य सचिव धीरेन्द्र मिश्रा, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती जानकी सिंह और राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बी.एल. शर्मा उपस्थित थे।

 विदित हो कि प्रतिवर्ष 01 अगस्त को स्काउट्स एवं गाइड्स विश्व स्कार्फ दिवस मनाया जाता है। राज्यपाल, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य संरक्षक होते हैं।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें