जयपुर में दिवाली से पहले महंगे हुए फ्लैट, टोंक रोड पर एक तिमाही में 10% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम

SHARE:

जयपुर
जयपुर का प्रॉपर्टी बाजार दिवाली से पहले गर्म है और इसके पीछे सिर्फ त्योहार नहीं, बढ़ती मांग और विकास की उम्मीदें हैं। अपना आशियाना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए कीमतें भी सज-धजकर सामने आई हैं। टोंक रोड पर मल्टीस्टोरी फ्लैट की औसत दर एक तिमाही में 10 फीसदी बढ़ गई। मानसरोवर और जगतपुरा में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एक रियल एस्टेट वेबसाइट की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में टोंक रोड पर मल्टीस्टोरी फ्लैट की औसत दर 5,992 रुपए प्रति वर्गफीट पहुंच गई। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 10 फीसदी वृद्धि हुई। मानसरोवर में औसत दर 5,667 और जगतपुरा में 5,375 रुपए प्रति वर्गफीट रही। यहां क्रमश: 5 और 4 फीसदी तिमाही वृद्धि दर्ज हुई।

हालांकि, इस बढ़ोतरी का ग्राहकी पर सीधा असर नहीं दिख रहा। बिल्डर्स का मानना है कि कीमतों में वृद्धि सामान्य प्रक्रिया है। सरकार की परियोजनाएं शहर के जिस हिस्से में आती हैं, वहां दूसरे हिस्सों की तुलना में कीमतें कुछ ज्यादा रहती हैं।

उछाल के पीछे क्या वजहें?
जयपुर में टोंक रोड पर मेट्रो फेज-2 के प्रस्तावित कॉरिडोर और एयरपोर्ट सहित प्रमुख स्थानों से बेहतर कनेक्टिविटी।
नई आवासीय परियोजनाएं, इलाके में सुविधाओं का विस्तार और भविष्य में बेहतर आवागमन की संभावना।

इलाके और ये बढ़ोतरी
स्थान – रेट प्रति वर्ग फीट – प्रतिशत में बढ़ोतरी
जेएलएन मार्ग 17224 – 4
सी-स्कीम 12995 – 2
मालवीय नगर 6290 – 6
मानसरोवर 5667 – 5
सिरसी रोड 4175 – 4
जगतपुरा 5375 – 4
गांधी पथ 5319 – 3

यूं समझें
1,000 वर्गफीट के फ्लैट की कीमत
टोंक रोड पर : 59.92 लाख रुपए।
मानसरोवर : 56.67 लाख रुपए।
जगतपुरा : 53.75 लाख रुपए।

कहां कौन-से प्रोजेक्ट, कितनी कीमत?
अजमेर रोड : मध्यम बजट से प्रीमियम घर
2 और 3 बीएचके फ्लैट की लिस्टिंग 48 लाख से 77.9 लाख है। वहीं प्रीमियम फ्लैट की कीमत एक करोड़ के पार है।

मानसरोवर एक्सटेंशन : नए अपार्टमेंट
2 और 3 बीएचके की कीमत करीब 74.50 लाख से 1.25 करोड़ तक है। इस इलाके में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की अच्छी संख्या है।

सीकर रोड : प्रीमियम और बजट के विकल्प
2.5 और 3 बीएचके फ्लैट के कई विकल्प लगभग 71 लाख से 90 लाख के बीच हैं।

ये इलाके घर खरीदारों के लिए बने आकर्षण का केंद्र
वर्तमान में जगतपुरा, मालवीय नगर और टोंक रोड जयपुर के प्रमुख ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे हैं। इन क्षेत्रों में एजुकेशन और मेडिकल सुविधाओं से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स के साथ आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार हो रहा है। ये इलाके घर खरीदारों के लिए तेजी से आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। लोग उन क्षेत्रों में निवेश और घर खरीदना पसंद करते हैं, जहां विकास की संभावनाएं अधिक हों और आने वाले समय में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद हो।
अनुराग शर्मा, चेयरमैन, क्रेडाई राजस्थान

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें