माकरदोना में आबकारी विभाग की दबिश, 50 लीटर महुआ शराब जब्त

SHARE:

नगरी/धमतरी.

जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 18 अगस्त को ग्राम राजीव नगर माकरदोना, थाना केरेगांव क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर महुआ शराब जब्त की।

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर  अविनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी  रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को ग्राम राजीव नगर, माकरदोना में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी सुधराम कमार, पिता संतुराम कमार के निवास पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से चार चढ़ी हुई भट्ठियां एवं नीले ड्रम में रखी कुल 50 लीटर महुआ शराब जब्त की।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है। विभाग द्वारा सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा, प्रधान आबकारी आरक्षक मुरली सोनी एवं राजेश यादव, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, राजेश कुमार, कौशल नेताम, राजकिशोर कुर्रे, नीरज चंद्राकर तथा महिला आरक्षक उमालक्ष्मी नेताम एवं मेघा सिन्हा का सक्रिय योगदान रहा।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें