हाथ से गिरने वाली ये 5 चीजें मानी जाती हैं अशुभ संकेत

SHARE:

 क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि कोई जरूरी चीज अचानक हाथ से छूटकर गिर जाए और आप उसे महज एक इत्तेफाक समझकर नजरअंदाज कर दें? रोजमर्रा की जीवन में ऐसी घटनाएं आम लगती हैं, लेकिन वास्तु और शकुन शास्त्र के अनुसार, हर घटना के पीछे भविष्य का कोई न कोई संकेत छिपा होता है.  खासकर, कुछ खास चीजों का हाथ से गिरना बिल्कुल भी सामान्य नहीं माना जाता है.  यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक मोर्चे पर या जीवन में किसी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.  आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिनका हाथ से छूटना बेहद अशुभ माना गया है:

1. हाथ से नमक का गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथ से नमक का बार-बार नीचे गिरना बहुत अशुभ माना जाता है. ज्योतिष में नमक का संबंध शुक्र और चंद्रमा से माना गया है. ऐसा माना जाता है कि हाथ से नमक बिखरने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, यह आपसी रिश्तों में खटास आने का भी संकेत देता है.

2. पूजा का दीपक या थाली छूटना
पूजा-पाठ के दौरान यदि गलती से भी हाथ से दीपक या पूजा की थाली छूट जाए, तो इसे बेहद नकारात्मक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह इस बात का संकेत हो सकता है कि भगवान आपसे या आपके परिवार से रुष्ट हैं या आने वाले समय में किसी बड़ी पूजा-अनुष्ठान में बाधा आ सकती है. यह घर पर आने वाले किसी संकट की चेतावनी भी हो सकता है.

3. दूध का उबलकर गिरना या हाथ से छलकना
दूध का संबंध चंद्रमा और मां लक्ष्मी से होता है.  रसोई में काम करते समय अगर दूध बार-बार उबलकर नीचे गिर जाए या हाथ से दूध का बर्तन छलक जाए, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार, यह घर में मानसिक अशांति, कलह-कलेश और धन हानि का संकेत देता है.

4. तेल का जमीन पर बिखरना
हाथ से सरसों या किसी भी अन्य खाने के तेल का गिरना या बिखरना बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तेल का संबंध शनिदेव और राहु-केतु से होता है.  तेल गिरने का मतलब है कि आपके जीवन में शनि या राहु का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे आपको किसी कानूनी मामले, दुर्घटना या भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

5. कांच के बर्तन का टूटना या गिरना
हाथ से कांच का गिलास, कटोरी या प्लेट का गिरकर टूट जाना भी अशुभ संकेतों में शामिल है.  कांच का संबंध राहु ग्रह से जोड़ा जाता है.  कांच टूटने का अर्थ माना जाता है कि आपके घर पर कोई गंभीर संकट आने वाला है या परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है.

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें