RSS की अहम बैठक शुरू, जनसंख्या असंतुलन से युवाओं तक इन मुद्दों पर होगा मंथन

SHARE:

रांची
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक विशाखापत्तनम के समीप विज्ञान विहार विद्यालय में बुधवार को प्रारंभ हो गई। वर्ष में एक बार होने वाली इस समन्वय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह सहित संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी और संघ की प्रेरणा से कार्य करने वाले 32 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री और संगठन मंत्री भाग ले रहे हैं। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित हैं।

संघ की किसी अखिल भारतीय बैठक में वे पहली बार भाग ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश की वर्तमान स्थिति, युवाओं का आंदोलन, नशे की गिरफ्त में बढ़ रहा युवा पीढ़ी, जनसंख्या असंतुलन, जनसांख्यिकी परिवर्तन आदि विषयों पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही भारत के विकास माडल पर भी चर्चा होगी। संघ का मानना है कि विकास का मतलब केवल आर्थिक विकास ही नहीं है। सभी क्षेत्रों में विकास होना चाहिए। इसके साथ ही विकास के साथ साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

बैठक में सभी संगठनों में आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही किसी भी मुद्दे को सभी संगठन मिलकर कैसे करेंगे इस पर विस्तार से तीन दिनों तक बातचीत होगी।

अगले वर्ष से संघ की संगठनात्मक कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव हो जाएगा। प्रांत की जगह संभाग ले लेगा। उसके बाद कार्यों की रूपरेखा क्या होगी, इस पर विचार किया जाएगा।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें