सलमान खान और अलवीरा को कोर्ट का नोटिस, बीइंग ह्यूमन जूलरी केस में घिरे

SHARE:

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन जूलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ा अपडेट आया है. चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों समेत अन्य को लीगल नोटिस भेजा है. कोर्ट ने सभी को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर 5 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने और पेश होने को कहा है.

सलमान को कोर्ट का नोटिस
ये मामला मनीमाजरा के रहने वाले बिजनेसमैन अरुण गोयल की ओर से दायर शिकायत पर दर्ज हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया गया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर जूलरी शोरूम खुलवाने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. शिकायतकर्ता अरुण के अनुसार, उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन जूलरी का शोरूम खोला था. इसके लिए उन्होंने स्टाइल एंड क्यूंटेंट जूलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था. उनका कहना है कि कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया गया. शोरूम तैयार करने में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इसके अलावा बीइंग ह्यूमन ब्रांड की जूलरी भी स्टोर में रखी गई.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने उन्हें गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया. शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला. शिकायतकर्ता का ये भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की जूलरी की सप्लाई होनी थी, वो फरवरी 2020 से बंद पड़ा है. इसके कारण उन्हें नया सामान नहीं मिल सका और कारोबार प्रभावित हो गया.

अरुण का कहना है- मुझे 3 करोड़ का नुकसान हुआ है. मैं 2021 में पुलिस के पास गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट जाओ. जो मैंने 2023 में किया. मैंने सभी दस्तावेज दिए हैं. 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का वित्तीय नुकसान और शारीरिक तनाव मैंने सहा है.

कोर्ट की तरफ से जारी नोटिस पर अभी तक खान फैमिली का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें