शाखा डाकघर झकनावदा की उत्कृष्ट पहल: हितग्राही को समय पर मिला ₹2 लाख की ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा’ योजना का लाभ-
झकनावदा / झाबुआ
शाखा डाकघर झकनावदा ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत हितग्राही को ₹2,00,000 की बीमा दावा राशि का लाभ त्वरित एवं सुगमता से दिलवाया है।
इस कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में रतलाम डाक संभाग के अधीक्षक (Superintendent) राजेश कुमावत सर, एसपी पी.आर. मीणा सर, पेटलावद उप-संभाग के एसडीआईपी मोहम्मद अंसार सर, आईपीपीबी शाखा झाबुआ के ब्रांच मैनेजर रोहित कुमार यादव सर, एवं एक्जिक्यूटिव यासीन कुरैशी, मनोज गहलोत, बबलू भाभर सहित पूरी आईपीपीबी (IPPB) टीम का विशेष व निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। वरिष्ठ अधिकारियों एवं आईपीपीबी टीम के तत्पर सहयोग के कारण ही हितग्राही को बिना किसी प्रशासनिक बाधा के जल्द से जल्द उसके खाते में बीमा राशि प्राप्त हो सकी।
क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना?
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित भारत सरकार की एक अत्यंत कल्याणकारी योजना है। इसके तहत बीमित सदस्य की असमय मृत्यु होने की स्थिति में उसके नामांकित (Nominee) व्यक्ति को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।
शाखा डाकपाल ने जताया आभार एवं की अपील
संपूर्ण प्रक्रिया के सफल निष्पादन पर शाखा डाकघर झकनावदा के शाखा डाकपाल (BPM) सुनील कुमार शिंदे ने पूरे रतलाम डाक संभाग और झाबुआ आईपीपीबी शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहयोगियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही, उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा:
भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। आम नागरिक डाकघर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), डाक जीवन बीमा (PLI), सुकन्या समृद्धि योजना, विभिन्न बचत योजनाएँ, दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance) एवं DBT (Direct Benefit Transfer) सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भारतीय डाक से जरूर जुड़ें।







