JSSC CGL पेपर लीक केस में CID की बड़ी कार्रवाई, बोकारो से एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय गिरफ्तार

SHARE:

 रांची
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता आदि से जुड़े मामले की जांच कर रही सीआईडी ने बोकारो से एक अन्य आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित मिथिलेश कुमार पांडेय है। यह बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के फ्लैट नंबर 106, ब्लॉक नंबर 1 का निवासी है। गिरफ्तार मिथिलेश कुमार पांडेय भी परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मिथिलेश सिंह का करीबी है।

इस पर आरोप है कि इसने भी तीन-चार अभ्यर्थियों की सेटिंग की, उन्हें बोकारो के दुग्धा स्थित उसी गुप्त सेंटर पर ले गया और प्रश्न व उत्तर रटवाया, जहां मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रश्न व उत्तर रटे थे।

मिथिलेश कुमार पांडेय ने उक्त अभ्यर्थियों से मोटी रकम भी वसूली थी, जिससे संबंधित साक्ष्य सीआईडी को मिले हैं। सीआईडी ने उन्हें रांची में पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार किया है।

सीआईडी एक दिन पहले मिथिलेश सिंह के रिश्तेदार रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसपर 30 से अधिक अभ्यर्थियों की सेटिंग करने, उन्हें बोकारो के दुग्धा में ले जाकर प्रश्न व उत्तर रटवाने का आरोप था।

दो दिनों के भीतर बोकारो से सीआईडी ने दो गिरफ्तारियां कर ली है। दोनों पर अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनकी सेटिंग कराने का आरोप है। सेटिंग से मिले पैसे दोनों ने आइसीएन के संचालक मिथिलेश सिंह तक पहुंचाया था।

आईसीएन के दो कर्मियों की गिरफ्तारी
सीआईडी ने परीक्षा संचालन से जुड़े दो कर्मियों सोमांश प्रकाश व राहुल की गिरफ्तारी की थी। दोनों से रिमांड पर पूछताछ में परीक्षा में अनियमितता से जुड़े सिंडिकेट के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद ही सीआईडी उस सिंडिकेट के संदिग्धों का पहले सत्यापन कर रही है और सत्यापन में उनकी संलिप्तता उजागर होते ही उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

जेएसएससी सीजीएल केस में अब तक 38 गिरफ्तार
जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा मामले में सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से ही सीआईडी की जांच चल रही है।

अब तक इस केस में सीआईडी ने 38 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 16 आरोपित गत वर्ष गिरफ्तार किए गए थे। इस वर्ष नए सिरे से जांच के क्रम में सीआईडी ने 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनमें सर्वाधिक आरोपित सफल अभ्यर्थी हैं। सफल अभ्यर्थियों में कई एजेंट की भूमिका में भी थे, अपना भी सेटिंग कराया और दूसरे के लिए भी प्रयास किया। सभी गिरफ्तार आरोपित रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें